बिना लक्षण के भी शुगर क्यों बढ़ जाती है?

बहुत से लोग सोचते हैं कि जब तक कोई लक्षण ना हो, तब तक सब कुछ ठीक है। लेकिन डायबिटीज एक ‘साइलेंट किलर’ है जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है, भले ही कोई साफ लक्षण न दिखें।
बिना लक्षण के शुगर बढ़ने के कारण:
- इनसुलिन रेज़िस्टेंस: शरीर धीरे-धीरे इंसुलिन पर प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है।
- मेटाबोलिक सिंड्रोम: मोटापा, हाई बीपी, और कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन मिलकर शुगर को बढ़ा देते हैं।
- जीन और फैमिली हिस्ट्री: माता-पिता को डायबिटीज होना आपके रिस्क को बढ़ा देता है।
- तनाव और नींद की कमी: यह हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ कर शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल: फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनियमित डाइट से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।
क्यों ज़रूरी है रेगुलर जांच?
कई बार शुगर 200 mg/dL या उससे ज्यादा पहुंच जाती है लेकिन व्यक्ति को पता ही नहीं चलता। ऐसे में रेगुलर ब्लड टेस्ट ही एकमात्र तरीका है समय रहते डायबिटीज को पकड़ने का।
बचाव के उपाय:
- हर 6 महीने में फास्टिंग और HbA1c टेस्ट कराएं
- हेल्दी डाइट और रोज़ाना एक्सरसाइज करें
- तनाव कम करें और अच्छी नींद लें
- नीम, करेला, जामुन जैसे प्राकृतिक उपायों को अपनाएं
याद रखें, लक्षण न होना डायबिटीज न होने की गारंटी नहीं है। समझदारी इसी में है कि समय पर जांच करवाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
Image Source: Pexels