क्या हँसने से वाकई में वजन घटता है? जानिए मजेदार विज्ञान!

सुबह उठते ही हँसी का फव्वारा फूट जाए – सोचिए क्या ही मज़ा आए! लेकिन क्या आप जानते हैं कि जोर-जोर से हँसने से आपकी कैलोरीज़ भी जलती हैं? Dr. Sunanda Sahu के मुताबिक, हँसी केवल मूड ठीक नहीं करती, बल्कि बॉडी को भी फिट बनाती है।
जब आप दिल खोलकर हँसते हैं, तो आपकी मांसपेशियाँ काम करती हैं, पेट की मसल्स खिंचती हैं, और दिल की गति थोड़ी तेज़ होती है – जो फैट बर्न में मदद करती है।
एक शोध क्या कहता है?
एक इंटरनेशनल स्टडी के अनुसार, जोर से 10–15 मिनट हँसने पर लगभग 40 से 50 कैलोरी बर्न हो सकती हैं। यानी अगर आप रोज़ Netflix पर कॉमेडी शो देख कर हँसते हैं तो आप वजन घटा रहे हैं (बशर्ते पॉपकॉर्न साथ न खाएं 😄)।

हँसी थेरेपी अपनाइए:
- सुबह 10 मिनट जोर से हँसने का नियम बनाएं
- लाफिंग क्लब जॉइन करें
- कॉमेडी फिल्में और वीडियोज़ देखें
Dr. Sunanda कहती हैं, “हँसी से एंडॉर्फिन्स रिलीज होते हैं जो भूख को कंट्रोल करते हैं और आपको दिनभर हल्का और ऊर्जावान रखते हैं।”
Disclaimer: हँसी दवा नहीं है, पर इसकी डेली डोज़ जरूर असर करती है! यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।