आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ जो वजन कम करने में मदद करती हैं

भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद में हजारों वर्षों से अनेक जड़ी-बूटियाँ उपयोग में लाई जाती रही हैं। Dr. Sunanda Sahu कहती हैं कि आयुर्वेदिक उपाय आज के फास्ट फैट लॉस ट्रेंड में फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं।
वजन घटाने की प्रक्रिया में शरीर के मेटाबोलिज्म, डिटॉक्सिफिकेशन और भूख को संतुलित करना ज़रूरी होता है — और यही काम करती हैं ये जड़ी-बूटियाँ:
1. त्रिफला
त्रिफला पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है। रोज़ रात को गर्म पानी में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
2. गुग्गुलु
यह एक शक्तिशाली जड़ी है जो थायरॉयड और मेटाबोलिक रेट को एक्टिव करती है। इससे फैट ब्रेकडाउन तेज होता है।
3. अश्वगंधा
तनाव वजन बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह है। अश्वगंधा शरीर को शांत और बैलेंस करता है जिससे इमोशनल ईटिंग रुकती है।

Dr. Sunanda का कहना है कि इन जड़ी-बूटियों को किसी एक्सपर्ट की सलाह के साथ सेवन करना सबसे सही रहता है ताकि आपके शरीर के अनुसार असर हो।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी हेतु है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक से सलाह लें।