Hair Fall and PCOS: क्या सच में PCOS से बाल झड़ते हैं?

क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और साथ ही पीरियड्स अनियमित हैं? हो सकता है कि इसके पीछे एक छिपा कारण हो – PCOS (Polycystic Ovary Syndrome)। भारत में हर 10 में से 1 महिला PCOS से जूझ रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका सीधा असर बालों पर भी पड़ता है।
Dr. Sunanda Sahu (BNYS), जो कि प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, कहती हैं कि “PCOS केवल पीरियड्स का रोग नहीं है, यह शरीर के पूरे हॉर्मोनल सिस्टम को प्रभावित करता है – और सबसे पहले असर दिखता है स्किन और हेयर पर।”
PCOS से बाल क्यों झड़ते हैं?
PCOS में महिला शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। यही हार्मोन बालों की जड़ों को कमजोर करने लगता है और समय के साथ हेयर फॉल, थिनिंग और यहां तक कि गंजापन (Female Pattern Baldness) तक पहुंचा देता है।
PCOS के कारण होने वाला हेयर फॉल कुछ खास प्रकार का होता है:
- सिर के बीच वाले हिस्से में बाल पतले होना
- हेयरलाइन पीछे खिसकना
- नहाने या ब्रश करने पर अत्यधिक बाल झड़ना
- स्कैल्प दिखने लगना
Hair Fall का इमोशनल असर
बाल केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, वे आत्मविश्वास से भी जुड़े होते हैं। जब हर दिन बाल झड़ते हैं और कोई उपाय काम नहीं करता, तो महिलाओं को चिंता, स्ट्रेस और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है – जिससे PCOS और भी बढ़ जाता है। यह एक vicious cycle बन जाता है।
क्या सामान्य तेल, शैंपू या बायोटिन सप्लीमेंट मदद करते हैं?
नहीं! PCOS से होने वाला हेयर फॉल केवल बाहरी ट्रीटमेंट से नहीं रुकता। जब तक हॉर्मोन बैलेंस नहीं होते, तब तक बालों की जड़ें मजबूती नहीं पकड़तीं। Hair serum, तेल, और shampoos केवल temporarily soothe करते हैं लेकिन मूल कारण पर काम नहीं करते।
तो समाधान क्या है?
डॉ. सुनंदा साहू के अनुसार, PCOS का नेचुरल ट्रीटमेंट ही इसका स्थायी समाधान है। इसमें शामिल हैं:
- हर दिन 30 मिनट का योग और प्राणायाम
- शुगर और dairy से परहेज़
- सोया, अलसी (flaxseed), आंवला और मेथी जैसे हॉर्मोन-बैलेंसिंग फूड्स
- स्कैल्प मसाज विथ थाइम और रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल
- स्ट्रेस मैनेजमेंट + डिप्रेशन से दूरी
PCOS Hair Fall को उलटने के लिए एक विशेष सलाह
Dr. Sunanda Sahu ने एक विशेष Hair + Hormone Balance Detox Program तैयार किया है जो 21 दिनों में शरीर को डीटॉक्स करके, हॉर्मोन बैलेंस करके बालों की जड़ों को फिर से एक्टिव करता है। बिना किसी नुकसानदेह दवा के।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
- अगर हर दिन 100 से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं
- अगर आपकी हेयरलाइन पतली हो रही है
- अगर बालों के साथ-साथ अनियमित पीरियड्स भी हैं
- अगर आप बार-बार डिप्रेशन महसूस कर रही हैं
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। व्यक्तिगत इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें। Dr. Sunanda Sahu (BNYS) एक प्रमाणित नेचुरोपैथ और PCOS Natural Expert हैं।