शुगर लेवल घटाने वाले 10 सुपरफूड्स

डायबिटीज आज के समय में एक आम बीमारी बन गई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर सही खानपान रखा जाए तो शुगर लेवल को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 10 सुपरफूड्स के बारे में जो आपके ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं।
1. मेथी के दाने
सुबह खाली पेट मेथी के दाने का पानी पीना पुराने समय से डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल हो रहा है। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।
2. करेला
करेला स्वाद में कड़वा जरूर होता है लेकिन यह ब्लड ग्लूकोज़ को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है। इसका जूस सुबह लेना बेहतर माना जाता है।
3. चिया सीड्स
ये छोटे-छोटे बीज ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शुगर के स्पाइक को रोकते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं।
4. जामुन
जामुन का सीजन हो तो डायबिटीज मरीजों के लिए ये वरदान साबित हो सकता है। इसकी गुठली भी पाउडर बना कर लिया जा सकता है।
5. अमरूद
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर वाला यह फल शुगर कंट्रोल के लिए शानदार है।
6. ओट्स
ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है। ये डायबिटिक डाइट के लिए एक अच्छा नाश्ता हो सकता है।
7. लौकी
लौकी का जूस भी ब्लड शुगर को नेचुरल रूप से कंट्रोल करता है। पर खाली पेट ज्यादा मात्रा में ना लें।
8. दालचीनी
दालचीनी का पानी या पाउडर ब्लड में ग्लूकोज़ की मात्रा को कम करने में मदद करता है।
9. ब्रोकली
ये हरी सब्ज़ी एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती है। रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली डायबिटिक पेशेंट्स के लिए काफी हेल्दी होती है।
10. बादाम
बादाम ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करने के साथ-साथ शरीर को जरूरी फैटी एसिड्स भी देते हैं।
इनमें से कुछ सुपरफूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप अपने ब्लड शुगर लेवल को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।
Source: डॉ. सुनंदा साहू (BNYS) – प्राकृतिक और आयुर्वेदिक डायबिटीज विशेषज्ञ
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ये सुझाव मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं हैं।