लो ब्लड शुगर होने पर क्या करें?

लो ब्लड शुगर, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है, तब होता है जब शरीर में ग्लूकोज़ का स्तर सामान्य से नीचे गिर जाता है (70 mg/dL से कम)। यह स्थिति डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है, खासकर जब इंसुलिन या शुगर कंट्रोल दवाएं ली जा रही हों।
लो ब्लड शुगर के लक्षण
- अचानक घबराहट या बेचैनी
- पसीना आना, विशेषकर ठंडा पसीना
- कंपन या थरथराहट
- धुंधली दृष्टि या चक्कर आना
- थकान और कमजोरी
- भूख लगना और चिड़चिड़ापन
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
ऐसे समय में तुरंत क्या करें?
- 1 चम्मच शक्कर, ग्लूकोज पाउडर, या शहद लें।
- फ्रूट जूस (जैसे संतरे का रस) पी सकते हैं।
- टैबलेट या कैप्सूल ग्लूकोज की तुरंत लें।
- अगर 15 मिनट में सुधार न हो, प्रक्रिया दोहराएं।
डॉ. पायल राठौर (BNYS, Naturopathy Specialist) कहती हैं: “लो शुगर की स्थिति में मरीज को तुरंत मीठा देना बहुत ज़रूरी है। अगर समय पर मीठा न दिया जाए तो मरीज बेहोश भी हो सकता है।”
भविष्य में इससे बचाव कैसे करें?
- समय पर भोजन करना न भूलें।
- दवा या इंसुलिन का डोज सही रखें।
- भोजन के साथ प्रोटीन और फाइबर शामिल करें।
- अचानक अधिक एक्सरसाइज से पहले स्नैक लें।
- हमेशा पॉकेट में ग्लूकोज़ कैरी करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल शिक्षा और सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी गंभीर स्थिति में डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।