मधुमेह में वजन कैसे कम करें?

डायबिटीज़ और मोटापा एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है। मोटापा ना सिर्फ शुगर को अनकंट्रोल करता है, बल्कि हृदय रोग और ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ा देता है। इस लेख में जानिए कि मधुमेह के मरीज सुरक्षित और प्रभावी तरीके से वजन कैसे घटाएं।
“मधुमेह में वजन घटाने का मतलब सिर्फ दिखावट नहीं, बल्कि शुगर कंट्रोल का सबसे असरदार तरीका है।” — डॉ. सुनंदा साहू (BNYS)
1. लो-कार्ब और हाई-फाइबर डाइट अपनाएं
डायबिटीज़ के मरीजों को ज्यादा फाइबर और कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना लेना चाहिए:
- ब्राउन राइस, ओट्स, जौ
- हरी पत्तेदार सब्जियाँ
- सादा दाल और कम तेल वाले व्यंजन
2. दिन में 4–5 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं
एक साथ ज्यादा खाना शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इसके बजाय हर 3 घंटे में कम मात्रा में कुछ हेल्दी खाएं।
3. वॉक और योग को बनाएं आदत
डेली 30–45 मिनट की वॉक या योग डायबिटीज कंट्रोल के साथ वजन घटाने में बहुत मदद करता है। खासकर ये योग करें:
- कपालभाति
- वज्रासन
- त्रिकोणासन
4. नींद और तनाव पर रखें नियंत्रण
कम नींद और ज्यादा तनाव वजन घटाने में रुकावट बनते हैं। हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है। ध्यान (मेडिटेशन) को दिनचर्या में शामिल करें।
5. आयुर्वेदिक उपाय आजमाएं
वजन घटाने और शुगर कंट्रोल के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय बेहद असरदार माने गए हैं:
- गुनगुने पानी में नींबू और एक चुटकी दालचीनी सुबह लें
- मेथी दाना रात को भिगोकर सुबह खाएं
- जामुन बीज चूर्ण दिन में दो बार लें (डॉक्टर से पूछकर)
6. मीठे और पैकेज्ड फूड से दूर रहें
कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, बिस्किट, नमकीन जैसे चीज़ें ना सिर्फ शुगर बढ़ाती हैं, बल्कि वजन भी तेजी से बढ़ाती हैं। इनकी जगह फल और घर के बने हेल्दी स्नैक्स लें।
निष्कर्ष
डायबिटीज में वजन घटाना मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और अनुशासन की। एक बार जब वजन कंट्रोल में आ जाता है, तो ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर रहने लगता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी हेतु है। डायबिटीज और वजन घटाने के लिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।