डायबिटीज में दही खाना चाहिए या नहीं?

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर यह सोचकर डर लगता है कि दही में शुगर तो नहीं होती? लेकिन असलियत यह है कि सही मात्रा और तरीके से दही का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को दुरुस्त रखते हैं और ब्लड शुगर के नियंत्रण में मदद करते हैं।
दही खाने के फायदे
- दही में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह धीरे-धीरे ग्लूकोज़ रिलीज़ करता है।
- यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
- दही में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है, जो शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद है।
किन बातों का रखें ध्यान?
- मीठा दही या फ्लेवर्ड योगर्ट से बचें क्योंकि इनमें शुगर अधिक हो सकती है।
- दही हमेशा घर का ताजा और बिना शक्कर वाला हो।
- रात के बजाय दिन में दही खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
नोट:
अगर आपकी शुगर बहुत ज्यादा फ्लक्चुएट करती है, तो दही का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से परामर्श जरूर लें।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी हेतु है। व्यक्तिगत चिकित्सा सलाह के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।