क्या पतली लड़कियों को भी PCOS हो सकता है? चौंकाने वाला सच

अक्सर लोग सोचते हैं कि PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) सिर्फ मोटी लड़कियों को होता है। लेकिन क्या ये सच है? क्या एक पतली, फिट और active लड़की को भी PCOS हो सकता है?
इस धारणा को आज हम तोड़ने जा रहे हैं — क्योंकि PCOS का वजन से रिश्ता उतना मजबूत नहीं जितना आप सोचते हैं। ये हार्मोन का खेल है, और हार्मोन किसी के भी बिगड़ सकते हैं — चाहे वह slim हो या heavy.
PCOS: केवल वजन का खेल नहीं
PCOS तब होता है जब आपके शरीर में androgen (पुरुष हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है और अंडाशय में सिस्ट बनने लगते हैं। इसका सीधा असर होता है आपके periods, skin, hair और mood पर।
Dr. Sunanda Sahu (BNYS) कहती हैं: “PCOS केवल उन लड़कियों में नहीं होता जो overweight हैं। कई slim लड़कियों में भी इसका पता चलता है — लेकिन अक्सर बहुत देर से।”
Slim PCOS की पहचान करना क्यों मुश्किल है?
पतली लड़कियों को अक्सर doctors भी healthy मान लेते हैं। उनकी irregular periods को stress, पढ़ाई या नींद से जोड़ दिया जाता है। लेकिन भीतर उनका hormonal system बिगड़ चुका होता है।
ऐसी लड़कियों में symptoms subtle होते हैं:
- Periods बहुत कम या बिलकुल गायब
- Acne जो conventional treatment से नहीं जाता
- Hair thinning या scalp visible होना
- थकान और sudden mood swings
क्या कहता है रिसर्च?
PubMed और अन्य चिकित्सा जर्नल्स के अनुसार, करीब 20% slim महिलाएं भी PCOS से ग्रसित होती हैं। उन्हें Lean PCOS कहा जाता है — और ये मोटे लोगों के मुकाबले ज्यादा tricky होता है क्योंकि diagnosis में समय लगता है।
डॉ. सुनंदा साहू बताती हैं कि “Slim girls में insulin resistance कम होता है लेकिन androgen levels उतने ही high हो सकते हैं।”
Slim होने के बावजूद PCOS क्यों?
- Genetic कारण: Family history होने पर slim body भी रक्षा नहीं कर सकती
- Stress और नींद: Hormonal chaos का सबसे बड़ा कारण
- Poor nutrition: Junk food से भरपूर diet metabolism को गड़बड़ कर देती है
- Hidden inflammation: अंदरूनी सूजन जो बाहर से नजर नहीं आती
क्या करें अगर आप slim हैं और suspect कर रही हैं PCOS?
अगर आपके periods irregular हैं, acne ठीक नहीं हो रहा, या बाल झड़ने लगे हैं — तो एक बार जरूर ultrasound और hormonal test करवाएं। PCOS छुपकर आता है, पर तबाही खुलकर मचाता है।
डॉ. Sunanda Sahu एक natural therapy approach की advocate हैं। वो मानती हैं कि lifestyle बदलाव, stress management और योग के जरिए slim PCOS को भी manage किया जा सकता है।
Dr. Sunanda Sahu की सलाह:
- Processed food से दूर रहें
- हर दिन 30 मिनट sunlight में रहें
- हर meal में protein शामिल करें
- Mindful living करें — सोशल मीडिया का overload कम करें
- हर महीने अपने cycle को track करें
PCOS केवल शरीर का मामला नहीं है, ये lifestyle और awareness का मामला है। पतली होने का मतलब ये नहीं कि आप immune हैं। सतर्क रहें, जांच करवाएं, और समय रहते healing की दिशा में कदम उठाएं।
लेखिका: Dr. Sunanda Sahu (BNYS)