शुगर बढ़ने के कारण और उपाय

भारत में मधुमेह यानी शुगर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जिन्हें अगर समझा जाए, तो समय रहते इस बीमारी से बचा जा सकता है। आज हम जानेंगे कि शुगर बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं और इसे नियंत्रित करने के आसान उपाय कौन से हैं।
शुगर बढ़ने के कारण
- गलत खान-पान: ज्यादा मीठा, मैदा, प्रोसेस्ड फूड और तली-भुनी चीजें।
- शारीरिक गतिविधि की कमी: बैठे रहने की आदत और कोई एक्सरसाइज न करना।
- तनाव और अनिद्रा: मानसिक तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो ब्लड शुगर को भी बढ़ाता है।
- मोटापा: विशेषकर पेट की चर्बी इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनती है।
- पारिवारिक इतिहास: अगर माता-पिता को डायबिटीज है तो रिस्क अधिक होता है।
डॉ. आर.एस. पटेल (BNYS) के अनुसार, “शुगर बढ़ने के पीछे लाइफस्टाइल सबसे बड़ा कारण है। अगर व्यक्ति समय पर नींद ले, संतुलित भोजन करे और थोड़ी एक्सरसाइज करे, तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।”
शुगर कंट्रोल के घरेलू और प्राकृतिक उपाय
- मेथी दाना: रात को भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें।
- करेला जूस: दिन में एक बार लेने से ब्लड शुगर तेजी से कम होता है।
- नीम की पत्तियां: शुगर कंट्रोल के लिए सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाना फायदेमंद होता है।
- योग और प्राणायाम: विशेषकर कपालभाति और मंडूकासन से डायबिटीज में चमत्कारी सुधार देखा गया है।
- छोटी मात्रा में भोजन: एक बार में बहुत खाने के बजाय दिनभर में 4–5 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं।
हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, इसलिए उपायों को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। प्राकृतिक उपाय और जीवनशैली में बदलाव से आप शुगर की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर या प्रमाणित BNYS विशेषज्ञ से संपर्क करें।