ठंडा पानी पीना आपकी चर्बी को बढ़ा रहा है? जानिए सच!

गर्मी में जैसे ही हम घर आते हैं, सबसे पहले फ्रिज का ठंडा पानी पकड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये ठंडा पानी आपके पेट की चर्बी बढ़ा सकता है?
Dr. Sunanda Sahu के मुताबिक, ठंडा पानी सीधे वजन नहीं बढ़ाता, लेकिन यह मेटाबोलिज्म को स्लो कर सकता है। खासकर खाने के बाद ठंडा पानी पीना पेट की पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे फैट स्टोर होने की संभावना बढ़ जाती है।
कुछ रोचक बातें:
- ठंडा पानी पीने से रक्त नलिकाएं सिकुड़ती हैं
- भोजन के पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है
- पेट फूला हुआ महसूस होता है

अब इसका मतलब ये नहीं कि ठंडा पानी ज़हर है! Dr. Sunanda कहती हैं कि सही समय और तरीका अपनाना ज़रूरी है। जैसे:
क्या करें?
- खाली पेट या सुबह-सुबह गुनगुना पानी पिएं
- भोजन के साथ या तुरंत बाद ठंडा पानी अवॉइड करें
- व्यायाम के बाद नॉर्मल टेम्परेचर का पानी लें
कुछ लोग ये भी मानते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर उसे गर्म करने में एनर्जी खर्च करता है – लेकिन इसका असर बहुत मामूली होता है।
Disclaimer: यह लेख केवल जनरल जानकारी के लिए है। अपने शरीर के अनुसार ही कोई निर्णय लें और डॉक्टर की सलाह लें।